।नागपूर, 19 नवंबर 2026
: दशहरा और दीपावली की छुट्टियों के साथ घरेलू पर्यटन का मुख्य सीजन शुरू होने वाला है। इसे देखते हुए केरल टूरिज्म ने पश्चिमी और उत्तरी राज्यों में पार्टनरशिप मीट और रोडशो के साथ त्योहारी सीजन का एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इन पार्टनरशिप मीट में आकर्षक टूर पैकेजों के साथ अनुभवों से भरे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में केरलम की बढ़ती पहचान को सामने रखा जाएगा।
अभियान की शुरुआत में केरल टूरिज्म ने गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और राजस्थान में प्री-सीजन पर्यटन बीटू बी पार्टनरशिप मीट आयोजित कीं। इनमें केरलम की अनोखी खूबियों को छुट्टियों की एक ऐसी आकर्षक जगह के रूप में पेश किया गया, जहां यात्री हर अनुभव को करीब से जी सकें।
नागपूर में हुई बीटूबी मीट में राज्य के पर्यटन कारोबार से जुड़े करीब 45 लोगों ने ट्रैवल ट्रेड के प्रतिनिधियों से बातचीत की और उनके सामने खास डील व हॉलिडे पैकेज रखे है
त्योहारी सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर केरल टूरिज्म की नजर
त्योहारी सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर केरल टूरिज्म की नजर
विविध अनुभवों, हरे-भरे नजारों और मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के साथ केरलम इस त्योहारी सीजन में गुजरात के यात्रियों के लिए घूमने की एक आदर्श जगह बनकर उभर रहा है।
विविध अनुभवों, हरे-भरे नजारों और मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के साथ केरलम इस त्योहारी सीजन में गुजरात के यात्रियों के लिए घूमने की एक आदर्श जगह बनकर उभर रहा है।