नागपूर;
गूँज ऑफ सीताराम नागपुर की सबसे बड़ी भजन बैठक 7 नवंबर को हनुमान अंश की टीम के साथ भक्तिमय संगीत का अनुभव लेने का अवसर
जीरो माइल यूथ फाउंडेशन की ओर से मानकाफपुर इंडोर स्टेडियम में भव्य आयोजन
भक्ति संगीत, रामभक्ति और सामूहिक गायन का अनूठा संगम ‘गूँज ऑफ सीताराम’ भजन बैठक आगामी शनिवार, 7 नवंबर को नागपुर में आयोजित की गई है। जीरो माइल यूथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोकप्रिय फिल्म हनुमान अंश की टीम अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगी। मानकापुर इंडोर स्टेडियम में शाम 6 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
‘हनुमान अंश’ फिल्म इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। पांच दशक पहले देहत्याग कर चुके नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित होकर इस फिल्म का निर्माण किया गया है। फिल्म के निर्देशक एवं लेखक विशाल चतुर्वेदी, संगीत निर्देशक शांतनु सुदामे धीरेंद्र मुलकलवार, गायक साधु सुशील तिवारी सुनील लोधी सहित फिल्म की करीब 20 सदस्यीय टीम इस कार्यक्रम में शामिल होगी।
फिल्म के हे खरारी’ पार्वतीऔर ‘जय हनुमान’ जैसे भक्ति गीत लोकप्रिय हुए हैं। इन गीतों की प्रस्तुति कार्यक्रम में की जाएगी। संगीत प्रेमियों को फिल्म की टीम के साथ भक्तिमय संगीत का अनुभव लेने का अवसर मिलेगा।
‘संगीत में भक्ति, भक्ति में सभी का संग’ की संकल्पना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक गायन, भजन, सूफी संगीत, रामभक्ति और लाइव जैमिंग के माध्यम से भक्तिमय वातावरण का अनुभव किया जा सकेगा। नागपुर की सबसे बड़ी भजन जॅमिंग बैठक के रूप में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा, हालांकि प्रवेशिका के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बैठने की व्यवस्था रहेगी। आयोजकों ने युवाओं, महिलाओं और पुरुषों सहित सभी संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम का लाभ लेने की अपील की है।
गूँज ऑफ सीताराम नागपुर की सबसे बड़ी भजन बैठक 7 नवंबर को
गूँज ऑफ सीताराम नागपुर की सबसे बड़ी भजन बैठक 7 नवंबर को हनुमान अंश की टीम के साथ भक्तिमय संगीत का अनुभव लेने का अवसर
जीरो माइल यूथ फाउंडेशन की ओर से मानकापुर इंडोर स्टेडियम में भव्य आयोजन
जीरो माइल यूथ फाउंडेशन की ओर से मानकापुर इंडोर स्टेडियम में भव्य आयोजन