UDYOJAGTA

सिंपल एनर्जी का नागपुर में पहला स्टोर का नितीनजी गडकरी के हस्ते उद्घघाटन

Nagpur Media News 20 Apr, 2026
सिंपल एनर्जी का नागपुर में पहला स्टोर का नितीनजी गडकरी के हस्ते उद्घघाटन
सिंपल एनर्जी का नागपुर में पहला स्टोर का नितीनजी गडकरी के हस्ते उद्घघाटन
महाराष्ट्र में विस्तार योजना को मिली गति
300 किमी का सफर करेगी कंपनी का खुद का ही बॅटरी उत्पादन 1 लाख 55 हजार से शुरुवात
नागपुर,
: भारतीय वाहन क्षेत्र की कंपनी सिंपल एनर्जी ने नागपुर में अपना पहला सिंपल स्टोअर शुरू किया है। इससे महाराष्ट्र में कंपनी का बिक्री नेटवर्क और विस्तारित हुआ है। ट्रिनिटी ऑटोमोबाइल्स की साझेदारी में शुरू किया गया यह स्टोअर ४५० वर्ग फुट के भूतल और २५० वर्ग फुट के मध्य तल (मेज़ानाइन एरिया) में फैला हुआ है। इसके साथ ही शोरूम से १.९ किमी दूरी पर १३०० वर्ग फुट क्षेत्रफल का पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित सर्विस सेंटर भी स्थापित किया गया है। स्टोअर सर्विस सेंटर को एक साथ शुरू करने की ब्रांड की रणनीति पर यह विस्तार आधारित है। ग्राहकों को बिक्री के बाद सुविधाजनक सेवा तथा वाहन के स्वामित्व का बेहतर अनुभव प्रदान करने पर कंपनी का विशेष जोर है।
आधुनिक ग्राहक-केंद्रित डिज़ाइन में तैयार किया गया यह स्टोअर ग्राहकों को सिंपल ब्रांड का प्रत्यक्ष अनुभव देने के उद्देश्य से बनाया गया है। यहां कंपनी के विभिन्न उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई है। इसमें हाल ही में पेश किया गया सिंपल अल्ट्रा मॉडल शामिल है, जिसकी आईडीसी रेंज ४०० किमी है। इस उद्योग में इसे अग्रणी रेंज माना जाता है। इस स्टोअर में सिंपल वन जेन टू मॉडल भी उपलब्ध है, जिसकी आईडीसी रेंज २६५ किमी बताई जाती है। वहीं सिंपल वन-एस जेन टू मॉडल की आईडीसी रेंज १९० किमी है
Previous Story Next Story