नागपूर,; श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा समिति, भीलगांव द्वारा भगवान श्री राम के पावन जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की गयी श्री राम जन्मोत्सव शोभा यात्रा इस वर्ष अत्यंत भव्यता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। इस आयोजन ने अपने सफल 5 वर्ष पूर्ण करते हुए धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री चंद्रशेखर बावनकुळे जी एवं डॉ. परिणीता फुके जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई तथा भीलगांव के राम भक्तों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।
इस शोभा यात्रा की नींव समाज के समर्पित एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व—श्री मोहन माकडे, श्रीमती भावना फाल्के जी, श्री पंकज साबले जी, श्री एकनाथ भनारे जी, श्री भास्कर भनारे जी एवं श्री चंद्रकांत फाल्के जी—के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन से रखी गई थी। इनके निरंतर प्रयासों से यह आयोजन प्रत्येक वर्ष और अधिक भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप ले रहा है। इस भव्य शोभा यात्रा में भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी एवं हनुमान जी के जीवन प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां, पारंपरिक बैंड-बाजे, आधुनिक लाइटिंग एवं भक्ति संगीत ने पूरे भीलगांव को राममय बना दिया। मार्ग भर में रंग-बिरंगी रंगोलियां एवं स्वागत द्वारों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं प्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई।समिति द्वारा श्री लोकेश आष्टनकर जी का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने शोभा यात्रा हेतु दो सुंदर झांकियां भेंट स्वरूप प्रदान कीं। साथ ही श्री पंकज साबले जी द्वारा श्री बालाजी भगवान की आकर्षक झांकी एवं तिवारी कंस्ट्रक्शन के श्री विकास तिवारी जी द्वारा प्रस्तुत सुंदर झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
भिलगाव मे रामनवमी की शोभा यात्रा का आनंदमय समापन; प्रवीण त्रिवेदी
भिलगाव मे प्रत्येक साल की तरह 28 मार्च 2026 को राम नवमी के उपलक्ष में श्री राम जन्मोत्सव समिती द्वारा भव्य दिव्य आयोजन किया गया आयोजन का पाचवा साल हैं महिला समिती ने संपूर्ण कार्यक्रम की नी
निव रखी महसूल मंत्री व पालकमंत्री नागपूर जिल्हा चंद्रशेखर बावनकुळे जी की प्रमुख उपस्थिती थी सरपंच पंकज साबळे माजी नगरसेवक परिणिता फुके मोहन माकडे सहभागी हुवे शोभा यात्रा मे विविध प्रकारकी झाकी थी बालकलाकार कोई राम हनुमान सीता ऐसे विविध प्रकार के पात्र थे भीलगाव मे प्रत्येक ठिकाण पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया अंत मे महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम को सफलता के लिये समिती अध्यक्ष अंबिका खुंटे व अन्य महिला पदाधिकारी अथक परिश्रम लिये