नागपुर,१९ फ़रवरी २०२१.विश्व स्तरीय कैंसर केयर सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध ,एचसीजी एनसीएचआरआई कैंसर सेंटर नागपुर ने हाल ही में न्यूज़ीलैण्ड के नागरिक की सफल कैंसर सर्जरी कर उसे ज़िन्दगी के नए आयाम प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
६१ वर्षीय न्यूज़ीलैण्ड के नागरिक श्री इयान क्रेग नील जो कि वर्क वीसा पर भारत में कार्यरत हैं , उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान महसूस हुआ कि उनकी गर्दन के दायीं तरफ एक गाँठ बन चुकी है। मरीज़ ने एचसीजी एनसीएचआरआई कैंसर सेंटर में आकर परामर्श लिया जहाँ डॉ. अजय मेहता (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट ) और डॉ. निखिल पांडे ( मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट ) ने उनका निरिक्षण किया और सभी जांचो के बाद पता चला कि उन्हें कैंसर है और तत्काल शल्य क्रिया की आवश्यकता है।
प्रेस से बात करते हुए डॉ. अजय मेहता - निदेशक एवं विभागाध्यक्ष - सर्जिकल ऑन्कोलॉजी , ने कहा - श्री इयान क्रेग नील, एचसीजी एनसीएचआरआई कैंसर सेंटर में १२ फ़रवरी २०२१ को गर्दन के दायीं तरफ गांठ की शिकायत के साथ हमारे अस्पताल में आये , जहाँ सभी जांचों के बाद उनकी सर्जरी की गयी, जिसे मॉडिफाइड नेक डिसेक्शन कहा जाता है, सर्जरी में ४२ लिम्फनोड निकाले गए, जिनमे से ३ कैंसर कारक पाए गये। मरीज़ सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और स्वस्थ हैं और अब उन्हें रेडियोथेरेपी एवं कीमोथेरेपी की आवश्यकता रहेगी।
मरीज़ इयान क्रेग नील ने अस्पताल को अपना धन्यवाद प्रेषित करते हुए कहा कि "मेरी गर्दन में हुयी गाठ के त्वरित जांच और उसके कैंसर का पता लगाने और निदान के लिए सर्जरी की आवश्यकता बताने के लिए मै डॉ. निखिल पांडे को धन्यवाद देता हूँ , साथ ही मै डॉ अजय मेहता का भी धन्यवाद् देता हूँ की उन्होंने मेरी सर्जरी और उपचार योजना के बारे में पूरी पारदर्शिता के साथ पूर्ण जानकारी दी। उनके उत्साह को देख कर मुझे निश्चिंतता मिली थी। अस्पताल में जिस तरह से मुझे हर क्षेत्र -" एडमिशन , सर्जरी ,रिकवरी,आई सी यू "-में सहायता मिली, मैं हर कर्मचारी को धन्यवाद प्रेषित करता हूँ,शायद मैं इनसे बेहतर हाथों में नहीं हो सकता था।
एचसीजी एनसीएचआरआई कैंसर सेंटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वेंकटेश्वरालु मारापाका ने कहा " चूँकि मरीज़ न्यूज़ीलैंड के नागरिक हैं और उन्हें त्वरित सर्जरी और शीघ्र स्वाथ्य लाभ की आवश्यकता थी , अस्पताल की प्रशासनिक टीम ने अपने सभी प्रयास करते हुए और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के साथ समन्वय स्थापित करते हुए २४ घंटो में सभी वैधकिय औपचारिकताएं पूर्ण करीं , जिसके फ़लस्वरूप मरीज़ की त्वरित सर्जरी और शीघ्रतम स्वास्थलाभ सुनिश्चित किया जा सका,एचसीजी एनसीएचआरआई कैंसर सेंटर, विदर्भ का पहला अस्पताल है जहाँ ओसीयानिया महाद्वीपीय क्षेत्र के किसी मरीज़ का सफल इलाज किया गया हो। डॉ. अजय मेहता और डॉ. निखिल पांडे के साथ मरीज़ के सफल इलाज को सम्पूर्णता प्रदान करने वाली टीम में डॉ. जितेश खँडरानी ( एनेस्थेटिस्ट ), डॉ. अंजलि जोशी ( योगा थेरेपिस्ट ), सुश्री पूनम टंडियाल और अन्य चिकित्स्कीय व पैरामेडिकल टीम का अहम् योगदान रहा।
एचसीजी एनसीएचआरआई कैंसर सेंटर में न्यूज़ीलैण्ड नागरिक की सफल कैंसर सर्जरी
विश्व स्तरीय कैंसर केयर सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध ,एचसीजी एनसीएचआरआई कैंसर सेंटर नागपुर ने हाल ही में न्यूज़ीलैण्ड के नागरिक की सफल कैंसर सर्जरी कर उसे ज़िन्दगी के नए आयाम प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।